अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा बने भारत की दीवार अकेले ही भारत मैच हारने से बचाया को बचाया।
जैसा कि आपको पता ही होगा कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल खत्म हुआ।
भारतीय टीम लड़खड़ा गई फिर पुजारा और रहाणे ने टीम को ऐसे बचाया।
जब चौथे दिन का खेल शुरू हुआ। भारत की तरफ से ओपनिंग रोहित और राहुल कर रहे थे। पहली पारी में शतकीय साझेदारी हुई। लेकिन दूसरी पारी में मात्र 18 रन की साझेदारी हुई। और केएल राहुल मार्क वुड की गेंद पर आउट हो गए
इसमें राहुल की कोई गलती नहीं थी। mark wood को पिच से कुछ मदद मिल रही थी।
रोहित शर्मा चौथे दिन और ज्यादा बेहतर दिख रहे थे। लेकिन रोहित शर्मा भी अपना फेवरेट पुल शॉट खेलते हुए आउट हो गए। भारतीय टीम का दूसरा विकेट 27 रन पर गिर गया। रोहित शर्मा 21 रन बनाकर पवेलियन चले गए। फिर मैदान में आए भारतीय कप्तान विराट कोहली जिन से बहुत उम्मीदें लगाई जा रही थी। कि वह आज कुछ ना कुछ कमाल जरूर दिखाएंगे हालांकि विराट कोहली फॉर्म में तो थे। लेकिन विराट कोहली बाहर जाती हुई। गेंद को छेड़ने लगे और विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हो गए विराट कोहली अपने आप से बहुत नाराज थे। यह पवेलियन में देखा गया पवेलियन में विराट कोहली कुछ गुस्से में नजर आ रहे थे।
अब क्रीज पर थे भारत के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे जब यह दोनों क्रीज पर थे। तब भारत का स्कोर मात्र 57 रन था और इन दोनों पर दबाव था। कि भारत को एक साझेदारी बना कर दें। हालांकि यह काम इन दोनों ने कई बार कर दिया है। और खासकर ऐसे मौके पर अजिंक्य रहाणे का बल्ला जमकर बोलता है। इस बार भी अजिंक्य रहाणे से यही उम्मीद लगाई जा रही थी। और अब यह दोनों अपनी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करने लगे वाकई पुजारा में तो राहुल द्रविड़ की आत्मा आ गई। क्योंकि उन्होंने 35 मी बॉल पर अपना पहला रन बनाया अभी उनका यही काम था। कि ज्यादा से ज्यादा बोल खेलें और अपना विकेट ना गवाएं। आराम आराम से यह साझेदारी पनपती गई अब यह साझेदारी 50 रन की हो गई अभी भी काम पूरा नहीं हुआ था। और आराम आराम से सूझबूझ से बल्लेबाजी करते करते शतकीय साझेदारी हो गई अब लगभग भारत दबाव से निकल चुका था क्योंकि अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर का 24 वा अर्धशतक लगाया पुजारा भी अपने अर्धशतक तक पहुंच ही गए थे तभी मार्क वुड की एक घातक गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे बोल ऐसी थी। उसको छोड़ा नहीं जा सकता था। खेलना भी बहुत मुश्किल था पुजारा ने कोशिश बहुत की लेकिन बोल बाउंस होकर उनके दस्ताने पर लगी चेतेश्वर पुजारा 45 रन बनाकर आउट हो गए पुजारा ने 206 गेंद खेली।
पुजारा के आउट होने के कुछ देर बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट हो गए जब टीम का स्कोर 167 रन था फिर बल्लेबाजी रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत कर रहे थे। इन दोनों से भी काफी उम्मीदें थी लेकिन जडेजा भी 3 रन बनाकर आउट हो गए।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 183 रन पर 6 wicket ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद इशांत शर्मा 4 रन बनाकर नाबाद हैं। देखने दिलचस्प होगा कि भारत कितने रन की लीड ले पाता है क्योंकि भारत के पास अभी 150 के आसपास की लीड है।
चलो मिलते है। किस और खबर के साथ तब के लिए bye bye, jai hind

0 Comments