रोहित शर्मा ने जड़ा मुश्किल समय में अर्धशतक भारतीय टीम तीसरे दिन किया अंग्रेजो के गेंदबाजों पर पलटवार
आप सभी का स्वागत है।
जैसा कि आपको पता ही होगा कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ।
तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जमकर पलटवार किया।
जब तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो इंग्लैंड का स्कोर 428 रन पर 8 विकेट था। और भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 2 विकेट लेने में ज्यादा समय नहीं लगाया।
भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे मोहम्मद शमी ने 4 विकेट चटकाए वही बुमराह सिराज जडेजा ने मिलकर दो-दो विकेट चटकाए।
बता दें, कि जब तीसरे दिन भारतीय ओपनर बल्लेबाजी करने आए तो वह काफी दबाव में थे। क्योंकि इंग्लैंड ने काफी बड़ी बढ़त ले ली थी इसलिए सोच समझकर बल्लेबाजी कर रहे थे। लगभग एक डेढ़ घंटा बल्लेबाजी करने के बाद लंच का समय आया
लंच से मात्र 1 बॉल पहले ही केएल राहुल आउट हो गए भारत का पहला विकेट जल्दी गिर गया भारत का पहला विकेट 34 रन पर गिर गया।
रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर चला
बता दे कि रोहित शर्मा इस समय काफी बढ़िया फॉर्म में है और उनके बल्ले से लगातार रन निकल ही रहे हैं रोहित शर्मा ने अपने करियर का 14 वा टेस्ट अर्धशतक लगाया हालाकी रोहित शर्मा ने एक ही पुल शॉट खेला वह भी जमीनी क्योंकि गेंदबाजों ने रोहित शर्मा को एक भी पटकी हुई गेंद नहीं मारी क्योंकि उन्हें पता है। जितनी बार रोहित शर्मा पुल शॉट पर आउट हुए हैं उस से 10 गुना ज्यादा उन्होंने छक्के लगाए हैं हालांकि रोहित शर्मा सोच रहे होंगे कि टेस्ट मैच में इंग्लैंड में अपना पहला शतक लगाया जाए।
अंपायर की गलती की वजह से रोहित शर्मा अपना पहला शतक इंग्लैंड में नहीं लगा पाए।
बता दे। की रॉबिंसन की एक गेंद रोहित शर्मा के पेड़ पर जाकर लगी और रोहित शर्मा को अंपायर ने आउट करार दे। दिया और जब रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया तो बॉल स्टम्स को मिस कर रही थी। और विकेट अंपायर्स कॉल निकला हालांकि इससे फैंस बहुत निराश हुए और अंपायर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।
तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा का बल्ला भी जमकर बोला
केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा तीसरे दिन अलग ही मूड में लग रहे थे। क्योंकि वह आक्रमक रूप से खेल रहे थे और तेज गति से रन बना रहे थे। उन्होंने अपना स्वाभाविक गेम नहीं खेला और चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर का तीसरा टेस्ट अर्धशतक लगाया। जिससे टीम काफी खुश हुई पुजारा भी काफी खुश होंगे क्योंकि बहुत समय से उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। और उन को टीम से बाहर करने की मांग उठ रही थी पुजारा ने इसी के साथ अपने आप को साबित किया कि मैं मुश्किल समय में टीम के लिए रन जरूर बनाऊंगा तो लगता है। कि पुजारा अपना शतक पूरा करेंगे क्योंकि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा 91 रन पर नाबाद है।
और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इनसे तो काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी। कि अब तो कुछ करके दिखाइए हालांकि विराट कोहली भी आज अलग ही मूड में लग रहे हैं। और रन बना रहे हैं विराट कोहली ने आज एंडरसन को दो तीन चौके भी जड़े और बता दें। कि विराट कोहली भी बहुत समय से अपनी फॉर्म में नहीं है और विराट कोहली को इस समय रन बनाना बहुत जरूरी है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है क्योंकि टीम का स्कोर 215 रन पर दो विकेट है। और इसी के साथ टीम इंडिया मात्र 139 रन पीछे है। इंग्लैंड से देखना यह होगा कि भारतीय टीम अब किस तरह का प्रदर्शन करती है। और किस तरह इंग्लैंड को एक बड़ा लक्ष्य दे। गई जिससे वह जीत सके खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर नाबाद और विराट कोहली 45 रन बनाकर नाबाद हैं।
Cricket कि हर बड़ी खबर के लिए हमसे जुड़े रहे,
मिलते है। किसी और खबर के साथ तब तक के लिए
Bye bye, jai hind 🇮🇳

0 Comments