केएल राहुल ने जड़ा अपना 12 बा टेस्ट अर्धशतक भारत की लटकती हुई पारी को संभाला
कैसे हो आप लोग आपका स्वागत है ।
जैसा कि आपको पता ही है आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन था।
आज जब मैच शुरू हुआ तो भारत का स्कोर 21 रन पर 0 विकेट 13ओवर था। आज मैच शुरू होते ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कुछ ओवर कसकर गेंदबाजी करें लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया। दोनों ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल रोहित शर्मा सेट हो गए। पिच पर लगभग एक डेढ़ घंटा धैर्य के साथ बहुत बॉल छोड़ी और सेट होकर दोनों बल्लेबाजों ने कई चौके बटोरे जिनमें से कई शानदार शॉट थे।आपको बता दें कि केएल राहुल बतौर ओपनर टेस्ट में कम बैक कर रहे हैं। वैसे तो भारत की शुरुआत बहुत ही बढ़िया हुई। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को पहले विकेट के लिए बहुत मेहनत करवाई वैसे तो रोहित और राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने क्रिकेट के T20 और वनडे मैं अच्छा प्रदर्शन किया है। और टेस्ट में रोहित शर्मा और केएल राहुल की पहली बार ओपनिंग जोड़ी थी।
मयंक अग्रवाल की जगह राहुल को मिला मौका ओपनिंग करने का।
आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच से पहले मयंक अग्रवाल के सर में चोट लगी थी जिसकी वजह से वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए और उनकी जगह केएल राहुल को ओपनिंग करने का मौका मिला।
दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े जो कि भारत की नजरिए से बहुत बढ़िया शुरुआत थी। लेकिन जैसे ही भारत का पहला विकेट रोहित के रूप में गिरा रोहित शर्मा रॉबिंसन की बाउंसर गेंद पर हुक लगाने के चक्कर में सैम करन के हाथों कैच आउट हो गए। फिर बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा मात्र 104 रन के स्कोर पर आउट हो गए। फिर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली कप्तान जिनसे बहुत उम्मीद थी। की वह एक बढ़िया पारी खेलें लेकिन जेम्स एंडरसन की अगली गेंद पर कोहली विकेटकीपर जॉस बटलर को कैच थमा बैठे और मात्र पहली ही गेंद पर आउट हो गए भारतीय टीम का तीसरा विकेट भी 104 रन के स्कोर पर ही गिर गया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए। और मात्र 5 रन बनाकर रन आउट हो गए भारतीय टीम को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अचानक मुश्किल परिस्थितियों में डाल दिया।
केएल राहुल अकेले ही डटे और दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे।
केएल राहुल ने शुरू में थोड़ा सा वक्त लिया था। उन्होंने पिच को पहचानने के लिए कई बोल छोड़ी। और केएल राहुल पिच को पहचानने में कामयाब हुए। और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का बारवा अर्थ शतक लगाया उन्होंने इस पारी में 9 चौके जड़े जो देखने लायक थे हालांकि ऐसा होता है। दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे। तो डटे हुए बल्लेबाज को दबाव में आना पड़ता है। लेकिन केएल राहुल ने कोई दबाव महसूस नहीं किया और दूसरे दिन के यहां खेल समाप्त होने तक नॉट आउट रहे। हालांकि आज का मैच पूरा नहीं हो पाया लगभग चार-पांच घंटे से लगातार बूंदाबांदी हो रही थी इसलिए बहुत कम मैच हुआ आज नहीं तो शायद हमको आज के एल राहुल का शतक देखने को मिल सकता था लेकिन हम यही उम्मीद करेंगे कि कल भी केएल राहुल आज की तरह सूझबूझ से खेलें
आज का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 125 रन पर 4 विकेट केएल राहुल नाबाद 57 रन ऋषभ पंत नाबाद 7 रन
आपको बता दें कि साल 2018 में इन्हीं दोनों बल्लेबाजों के बीच और इसी टीम के खिलाफ 205 रनों की पार्टनरशिप हुई थी तो हम उम्मीद करेंगे की कल भी यह दोनों बल्लेबाज ऐसा ही कुछ खेल दिखाएं
मिलते है next article में किसी नई खबर के साथ तब तक के लिए bye and jai hind।

0 Comments