Advertisement

रोहित शर्मा ने ओवल मै, शतक लगाकर कई और शानदार रेकॉर्ड्स बनाएं।

 रोहित शर्मा ने ओवल मै, शतक लगाकर बनाए कई ने रिकॉर्ड्स

           



आप सभी का स्वागत है,
ओवल के मैदान पर दर्शकों ने एक बार फिर मचाया, हल्ला क्योंकि भारत की दूसरी पारी में जमकर चला रोहित शर्मा का बल्ला।

बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसमें रोहित शर्मा ने शतक जड़ा है
रोहित शर्मा ने भारत के बाहर अपना टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक जमाया है। रोहित शर्मा का यह टेस्ट करियर का आठवां शतक है। इससे पहले सात शतक भारत में ही लगाए थे रोहित शर्मा ने मोईन अली की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया 
रोहित शर्मा ने तीसरी बार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया है।

इस शतक के साथ रोहित शर्मा ने कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं आइए जानते हैं इन रिकार्डों के बारे में

  1. 1. रोहित शर्मा दुनिया के ऐसे पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में T20 ओडीआई टेस्ट तीनों मे शतक लगाया है यह रिकॉर्ड काफी शानदार है।
  2. 2. इस शतक लगाने के साथ रोहित शर्मा इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, अब रोहित शर्मा के नाम इंग्लैंड में 9 शतक हैं अब दूसरे स्थान परराहुल द्रविड़ आठ शतक लगाए हैं।
  3. 3. रोहित शर्मा ने यह शतक लगाकर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है, इन्होंने भी इंग्लैंड में वनडे और टेस्ट में मिलाकर 9 शतक लगाए हैं, इतने महान खिलाड़ी की बराबरी करना कोई आसान बात नहीं है यह भी रोहित शर्मा के लिए काफी शानदार बात है।
  4. 4. अब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से मात्र दो कदम दूर हैं। क्योंकि सर डॉन ब्रैडमैन के नाम 11 शतक हैं अगर रोहित शर्मा इन का रिकॉर्ड तोड़ देते हैं तो यह रोहित शर्मा के लिए काफी बड़ा रिकॉर्ड होगा।
  5. 5. रोहित शर्मा ने इस मौजूदा सीरीज में 700 गेंदें खेली हैं, इससे पहले रोहित शर्मा ने किसी भी फ्रीज में इतनी गेंदे नहीं खेली थी रोहित शर्मा ने मात्र आठ पारियों में 700 गेंद खेली हैं।
  6. 6. रोहित शर्मा ने अपने इस शतक के दौरान अपने पूरे करियर में 15000 रन पूरे कर लिए हैं,
  7. 7. रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अपने करियर में 11000 रन भी पूरे कर लिए हैं, इसीलिए रोहित शर्मा को दुनिया का महान ओपनर कहा जाता है, रोहित शर्मा दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनर हैं,
  8. 8. रोहितशर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में भी 3000 रन पूरे कर लिए हैं, जो काफी अच्छी बात है अभी रोहित शर्मा ने मात्र 43 मैच खेले हैं।

इस साल भी रोहित शर्मा ने लगातार 1 साल के अंदर हजार रन पूरे कर लिए हैं, अभी भी बहुत समय बाकी पड़ा है रोहित शर्मा और रन बनाएंगे।

रोहित शर्मा ने 127 रन की शानदार पारी खेली

अब हम उम्मीद करते हैं, कि पांचवें टेस्ट मैच में भी रोहित शर्मा एक और शतक लगाएं, क्योंकि इस शतक से उनका मनोबल काफी बड़ा होगा।

आज के लिए बस इतना ही मिलते हैं किसी और खबर के साथ 
जय हिंद जय भारत



Post a Comment

0 Comments